JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन, रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जी ने की।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान कुमार राजा ने कहा कि नई कमेटी का गठन सोच-समझकर किया गया है । सभी लोगों से बातचीत करने के बाद ही उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में है, ऐसे में पार्टी की जिम्मेदारी है कि सरकार को आम लोगों के लिए और सुलभ बनाया जाए।खासकर उन लोगों तक पहुंच बनाई जाएगी, जो अपनी बात सीधे सरकार तक नहीं पहुंचा पाते.।उन्होंने कहा कि जनता के लिए पार्टी के दरवाजे 24 घंटे खुले रहेंगे।

कुमार राजा ने रांची नगर निगम चुनाव के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को 1,43,306 वोट मिले और पार्टी बहुत कम अंतर से हार गई।उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों की तुलना में यह प्रदर्शन बेहतर रहा है और इससे साफ है कि संगठन मजबूत हो रहा है।

बैठक में चुनाव के दौरान विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मजबूती से मुकाबला करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया गया।
नई कमेटी के सदस्यों के साथ पार्टी की विचारधारा और संगठन को लेकर भी चर्चा हुई।
कुमार राजा ने विश्वास जताया कि नई टीम मिलकर पिछली कमियों को दूर करेगी और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाएगी।उन्होंने कहा कि रांची की जनता का विश्वास जीतना ही पार्टी का मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए लगातार काम किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेशसचिव शबाज़ अहमद जी एव महानगर के पदाधिकारी गण मौजूद थे ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वीं जयंती मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु । ग्राम पंचायत कटिया बस्ती...