JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

रांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15 से 23 अप्रैल 2026 तक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री मारुति महायज्ञ, अचल प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राम कथा के साथ देवी मंडप पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन संध्या 6 बजे से संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है तथा क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।


इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्री राम सेवा समिति, कुरकुरा-मंदरो द्वारा किया जा रहा है। समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।


बता दे कि कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वीं जयंती मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु । ग्राम पंचायत कटिया बस्ती...