JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रीजनल कबड्डी मीट 2026-27 का आयोजन , मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी पहुंचे।

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़ में रीजनल कबड्डी मीट 2026-27 का आगाज हुआ जिसमें तीन क्लस्टर भाग लिया पहले पटना (बिहार)कलेक्टर दूसरा रांची (झारखंड) क्लस्टर तीसरा वर्धमान(पश्चिम बंगाल)क्लस्टर जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधानसभा के माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी तथा विशिष्ट तिथि मुखिया किशोर कुमार महतो के द्वारा भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा पटना जोन के फ्लैग फराह कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रवि शंकर प्रसाद तथा संचालन जसवंत कुमार और PT मैडम सुनीता कुजूर के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बड़कागांव के माननीय विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि यह हम सबों के लिए सौभाग्य की बात है कि रीजनल कबड्डी मीट 2026-27 हमारे रामगढ़ जिला के पतरातू जवाहर नवोदय विद्यालय में हो रहा है यह खेल होने से छात्रों में खेल प्रतिभा को बढ़ाना
अनुशासन और टीम वर्क सिखने को मिलता है तथा अच्छे खिलाड़ियों को नेशनल लेवल तक पहुँचाने मौका मिलता है तथा उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) के अंतर्गत होने वाली क्षेत्रीय (Regional) स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता, जिसमें पटना रीजन के सभी नवोदय विद्यालय भाग लेते हैं


पहले क्लस्टर/डिस्ट्रिक्ट लेवल पर चयन होता है फिर विजेता टीम रीजनल (पटना ज़ोन) स्तर पर खेलती है जो टीम यहाँ जीतती है, वह आगे नेशनल लेवल (NVS National Meet) में जाती है।
पटना क्षेत्र के नवोदय विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता, जो नेशनल स्तर तक जाने का दूसरा बड़ा चरण होता है। यह मीट दिनांक 14,15 और 16 यानी 3 दिन चलेगा कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत समिति अनीता जैन, वार्ड सदस्य किरण देवी ,तेरुश देवी ,अमित कुमार सिंह ,गणेश कुमार ठाकुर ,मनीष कुमार, गोविंद महतो ,पारिजात कुमारी पंकज महतो अशोक कुमार एवं शिक्षक में जितेंद्र पांडे, विपिन कुमार ,अजीत कश्यप ,सुमित धानुका ,एसएन पांडेय, भवान कुमारी ,दुर्गेश कुमारी ,जितेंद्र कुमार, नंदलाल कुमार यादव, प्रणीत भासले, राजीव कुमार, मीरा सिंहा, सुरभि रानी, संजीव कुमार, इशरत आलम, किशोर कुमार ,जयंती मेवा, इंद्रजीत कुमार ,आलोक कुमार ,सुधा सिंह, मनोज कुमार मिश्रा ,ममता कुमारी आदि शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...