JharkhandpatratupatratuRamgarh

पी वी यू एन एल पतरातु में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135 वीं जयंती समारोह का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

पी वी यू एन एल द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर 135 वीं जयंती पर बालिकाओं के लिए विशेष पहल

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

14अप्रैल 2026 को पी वी यू एन एल पतरातु के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री ए के सहगल मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीवीयूएनएल, विशिष्ट अतिथि श्री मनोज अगारिया प्रदेश अध्यक्ष झारखंड आदिम जनजाति विकास समिति, श्रीमती रेनू सहगल अध्यक्ष स्वर्णरेखा महिला समिति तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पण करके किया गया।

कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय पतरातु के 35 बालिकाओं ने भी भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जीवनी से संबंधित प्रश्नों पर एक क्विज का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में क्विज के विजेता को मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री मनोज अगरिया ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवनी, उनके जीवन संघर्षों तथा उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ‌ए के सहगल, सीईओ पी वी यू एन एल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से प्रेरणा लेकर हमें भी समाज के जरूरतमंद लोगों के सेवा के लिए तत्पर रहने को प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रेनू सहगल, अध्यक्ष स्वर्ण रेखा महिला समिति, ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के समानता के अधिकार तथा महिलाओं के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कस्तूरबा विद्यालय के उपस्थित बालिकाओं को अपनी पढ़ाई पूरी करने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम को विवेकानंद, अपर महाप्रबंधक, अनमोल खलखो उप महाप्रबंधक तथा राजेश डूंगडूंग उप महाप्रबंधक ने संबोधित करते हुए बाबा साहब के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रचलन तथा अनुरक्षण, महाप्रबंधक प्रोजेक्ट, महाप्रबंधक प्रचलन, महाप्रबंधक अनुरक्षण, मानव संसाधन प्रमुख, विभिन्न विभाग के अध्यक्ष तथा स्वर्ण रेखा महिला समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कस्तूरबा विद्यालय पतरातु के सभी 35 बालिकाओं को स्कूल बैग तथा स्टडी किट प्रदान किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...