हजारीबाग

गैस संकट पर प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन! कटकमसांडी में CO अनिल गुप्ता का गोदाम पर अचानक धावा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कटकमसांडी:
क्षेत्र में लगातार मिल रही गैस किल्लत की शिकायतों ने आखिरकार प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। इसी कड़ी में अंचल अधिकारी अनिल गुप्ता ने आज लक्की भारत गैस एजेंसी के स्थानीय गोदाम पर अचानक औचक निरीक्षण कर हड़कंप मचा दिया।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में मौजूद हर व्यवस्था को बारीकी से खंगाला गया। स्टॉक रजिस्टर, सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण प्रक्रिया की गहन जांच की गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से सीधे सवाल-जवाब कर पूरी स्थिति की जानकारी ली गई।
CO अनिल गुप्ता का रुख पूरी तरह सख्त नजर आया। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि स्टॉक या वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों को समय पर गैस मिलना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें लापरवाही करने वालों पर सीधा एक्शन होगा।
निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखे सिलेंडरों की स्थिति का भी जायजा लिया गया और रिकॉर्ड को पूरी पारदर्शिता के साथ नियमित अपडेट रखने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अब यह साफ संकेत मिल गया है कि
“जनता की परेशानी पर अब कोई ढील नहीं – हर लापरवाही पर सीधा प्रहार होगा!”
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस ताबड़तोड़ एक्शन के बाद अब गैस वितरण व्यवस्था में तेजी से सुधार देखने को मिलेगा और किल्लत से राहत मिलेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

कल्लू चौक पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, 125 वाहनों पर कार्रवाई

Khabar365newsहेलमेट से लेकर ट्रिपल लोडिंग और नो-पार्किंग तक—यातायात नियमों को लेकर चला...

हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...