JharkhandPoltical

गिद्दी अस्पताल चौक स्थित कोलफील्ड मजदूर यूनियन की बैठक संपन्न हुआ। जीएम यूनिट शाखा का चुनाव

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

गिद्दी : कोल फील्ड मजदुर यूनियन की बैठक अस्पताल चौक के समीप विनोद कुमार के आवास पर संपन्न हुई. जिसमें सबसे पहले बिनोद कुमार एवं केशव राय अपने दल बल के साथ कोलफील्ड मजदुर में शामिल हुए. जिनका उपस्थित सभी नेताओ ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया.बैठक में सभी का स्वागत कर संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष रंजीत पाण्डेय एवं क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पाण्डेय ने कहा की अरगड्डा क्षेत्र की नंबर वन यूनियन कोलफील्ड मजदूर यूनियन है.और लगातार मजदूरों की आस्था इस यूनियन पर बढती ही जा रही है.गुरूवार को यूनियन में शामिल हुए सभी सदस्यों का यूनियन के तमाम सदस्यों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया. साथ ही भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिस उम्मीद से आपलोगों ने कोलफील्ड मजदुर यूनियन पर आस्था व्यक्त किया है.हम सभी आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे और हर समस्या के निदान के लिए यूनियन हमेशा तत्पर रहेगा. और पुरी ताकत के साथ समस्याओं का समाधान किया जाएगा.ततपश्चात सर्वसम्मति से जी. एम. यूनिट शाखा का पुनर्गठन किया गया. जिसमे अध्यक्ष-मनोज पुलकित,कार्यकारी अध्यक्ष: भैया लाल, उपाध्यक्ष भूषण सिंह,कुमार शंकर और महेश मंडल,सचिव: बिनोद कुमार,संगठन सचिव-सुनैना कुमारी, गगन दीप कौर,सहायक सचिव: महेंद्र प्रसाद, बेबी सिंह,अखिलेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष:अवतार कुमार को बनाया गया है.जबकि सोनू कुमार, यमुना देवी, देवांति देवी, राजविंद्र कौर, शंकर कुमार, अनिल डोम, बेनीलाल डोम, होपना मरांडी, जुगेश प्रसाद, बीरेंद्र एवं अन्य 10 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है.बैठक में मुख्य रूप से गोपाल भगत, प्रभात कुमार, रविंद्र सिंह, परशुराम चौधरी,लाल सिंह,श्यामसुंदर पाण्डेय,संतोष कुमार झा,केशव राय, शमीम अंसारी,संतराज पासवान, सावरमल शर्मा इत्यादि सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पलामू में होली से पहले उत्पाद विभाग ने 4000 लीटर अवैध शराब किया जब्त

Khabar365newsझारखंड स्थित पलामू जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने होली से...