गिरिडीह बिरनी प्रखंड अंतर्गत तुलाडीह सामुदायिक भवन में माहुरी वैश्य महिला एवं बालिका समिति भरकट्टा मंडल की अध्यक्ष ऊषा देवी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाएं एवं बालिकाओं ने भाग लिया सबों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ऊषा देवी ने बताई हिरण्यकश्यप के बहन होलिका ने असत्य की राह पर चलकर भगवान प्रहलाद को जलाने का प्रयास की थी लेकिन वो स्वयं जल गई और भगवान प्रहलाद सत्य के राह पर थे इसलिए आग से सुरक्षित निकल गए थे और इस प्रकार असत्य पर सत्य का विजय हुआ था इसलिए होलिका को जलाते हैं और हर्षोउल्लास के साथ होली मनाते हैं इस अवसर पर महिला समिति सचिव अनिता देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, संगठन मंत्री सुजाता देवी, मीडिया प्रभारी संयोगिता देवी, उपाध्यक्ष संगीता देवी चरणपहाडी,उप सचिव प्रिति कुमारी,उप संगठन मंत्री संगीता देवी तर्वे , सोनाली कुमारी,इंदू देवी समेत सैकड़ों महिलाएं एवं बालिका उपस्थित थी
रिपोर्ट:-प्रेम तर्वे बिरनी
Leave a comment