Jharkhand

कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराएं मैट्रिक इंटर परीक्षाः उपायुक्त

Share
Share
Khabar365news

मैट्रिक इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक

धनबाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री संदीप सिंह ने सोमवार को न्यू टाउन हॉल में जिले में आगामी 14 मार्च से शुरू होने वाली मैट्रिक – इंटर परीक्षा की तैयारियों को लेकर शिक्षा पदाधिकारी, सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारियों आदि के साथ बैठक की।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार ने बताया कि जिले में मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 28794 है। जबकि, इंटर परीक्षा के परीक्षार्थियों की संख्या 26334 है। जिले में मैट्रिक परीक्षा को लेकर कुल 103 केंद्र एवं इंटर परीक्षा के लिए 88 केंद्र बनाए गए हैं। प्रश्न पत्रों एवं उत्तर पुस्तिकाओं/ओएमआर सीट को रखने के लिए संबंधित प्रखंड के राष्ट्रकृत बैंक एवं कोषागार को चिन्हित किया गया है।

उपायुक्त ने कहा कि जहां प्रश्न पत्र रहेगा (वज्रगृह), वहां किसी तरह की कोई कोताही नहीं हो। सभी जगह सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्न एवं उत्तर पुस्तिका/ओएमआर सीट रहेंगे, इसे सुनिश्चत करें। परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं बिजली, पर्याप्त रौशनी, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था हो, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। प्रश्न पत्र ले जाने वाले दंडाधिकारी, पुलिस बल ससमय अपने प्रखंड के स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका,ओएमआर सीट लेंगे और परीक्षा केंद्र में एक घंटे पहले पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। बीडीओ और सीओ सभी परीक्षा केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड अद्यिविद्य परिषद (जैक) से प्राप्त गाइड लाइन को सभी केंद्राधीक्षक पढ़ लें। गाइड लाइन के अनुरूप ही परीक्षा का संचालन करना है। किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हो। छोटी- मोटी सभी कार्य को वर्कआउट कर लें। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैट्रिक – इंटर परीक्षा को लेकर भी संबंधित थाना प्रभारी अलर्ट मोड में रहेंगे। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेवारी है। जिन्हें भी जो दायित्व दिया जाएगा। वह उसका शतप्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंगे।

मौके पर उपायुक्त श्री संदीप सिंह, निदेशक डीआरडीए श्री मुमताज अली अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री भूतनाथ रजवार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रेम कुमार तिवारी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर श्री अरविन्द कुमार बिन्हा, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, केंद्रों के केंद्राधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बैंक के प्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

HazaribaghJharkhand

कारगिल के अमर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि एवं गौरव सम्मान समारोह आयोजित

Khabar365newsहजारीबाग। कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीद विद्यानंद सिंह के 27वें शहादत...