BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

नारायणपुर में 5 साल की बच्ची को रौंद गई बेकाबू स्कॉर्पियो,

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची, केराडीह वनगांव निवासी सफाउल अंसारी की 5 साल की बेटी सजदा खातून है। बताया जाता है कि सजदा दोपहर को पास ही तालाब से नहाकर लौट रही थी, तभी सड़क पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्ची कई फीट ऊपर उछलकर सड़क पर आ गिरी। हादसे में बच्चे को काफी गंभीर चोट लगी। 

धनबाद ले जाते हुए रास्ते में बच्ची की मौत
परिजन, ग्रामीणों  की सहायता से बच्ची को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद एनएमएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बच्ची ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। उन्होंने स्कॉर्पियो चालक की तत्काल गिरफ्तारी और हाईवे पर सुरक्षा मानकों की मांग करते हुए गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। इस वजह से सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। समाचार लिखे जाने तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। 

समाचार लिखे जाने तक नहीं खुला था जाम
सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच और आरोपी वाहन की जल्द पहचान का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के पेट्रोल पंपों और दुकानों में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो का पता लगाया जा सके। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाने की कोशिश में लगी है। 
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जेल चौक-बापू वाटिका मार्ग पर रोक

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में आज जेल चौक से बापू वाटिका तक वाहनों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्रों के समर्थन में जयराम का उपवास

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन...