हजारीबाग

नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता की सख्त मॉनिटरिंग में PM शहरी आवास योजना को मिली रफ्तार, 1700 आवेदनों की जांच रिपोर्ट का हुआ अंतिम सत्यापन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत शहरवासियों को पारदर्शी और लाभकारी व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम में प्राप्त कुल 1700 आवेदनों की स्क्रूटनी एवं स्थलीय जांच रिपोर्ट का अंतिम सत्यापन नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में किया गया।
नगर आयुक्त की सक्रिय निगरानी और पारदर्शी कार्यशैली के कारण पूरी प्रक्रिया को बेहद गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया गया। जांच कार्य के लिए गठित विशेष टीम में तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं नगर प्रबंधक शामिल थे, जिन्होंने सभी आवेदनों की बारीकी से जांच कर अपनी रिपोर्ट नगर निगम को सौंपी।
अंतिम सत्यापन के दौरान सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, अनिल पांडे तथा नगर प्रबंधक प्रीतम कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया।

नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता की कार्यशैली को लेकर नगर निगम क्षेत्र में सकारात्मक चर्चा है। उनके नेतृत्व में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही भी मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए निगम प्रशासन लगातार गंभीरता से कार्य कर रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्यापित सूची को लेकर यदि किसी भी व्यक्ति को कोई दावा या आपत्ति दर्ज करानी है, तो वे एक सप्ताह के भीतर नगर निगम कार्यालय के भू-तल में उपस्थित होकर संबंधित अधिकारी के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम की यह पहल न सिर्फ पारदर्शी प्रशासन का उदाहरण बन रही है, बल्कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार दिलाने की दिशा में भी एक मजबूत प्रयास माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

राशन वितरण के एवज में पैसे की मांग करने वाले डीलरों की करें शिकायत : उपायुक्त

Khabar365news उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से...