BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दलमा की तलहटी में विकसित होंगे 3 नए इको पार्क, 

Share
Share
Khabar365news

मानगो से सटे दलमा पहाड़ की तलहटी में तीन स्थानों को इको-फ्रेंडली पर्यटन और मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने डीएफओ सबा आलम अंसारी के साथ चंद्रावती नगर, गोपाल नगर, कुमरूम बस्ती और पारडीह क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण किया. निरीक्षण के दौरान दलमा की तलहटी में पार्क, तालाब, पाथ-वे और बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पार्क विकसित करने पर सहमति बनी. प्रस्तावित स्थलों में चंद्रावती नगर-गोपाल नगर के पीछे, कुमरूम बस्ती के पास तथा पारडीह के सामने का क्षेत्र शामिल है.

विधायक सरयू राय ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद ये स्थान आम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे. पर्यटन, पिकनिक, मॉर्निंग वॉक और खेलकूद के लिहाज से यह क्षेत्र युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा. उन्होंने कहा कि चंद्रावती नगर से कुमरूम बस्ती तक का इलाका प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर है, जहां पहले से कुछ संरचनाएं मौजूद हैं. वन विभाग इन स्थलों को इको-फ्रेंडली तरीके से विकसित करेगा, ताकि लोगों को सैर और मनोरंजन के लिए बेहतर वातावरण मिल सके.

इंदिरा कॉलोनी के जल संरचना के पुनर्विकास की योजना
पारडीह स्थित इंदिरा कॉलोनी के सामने मौजूद पुरानी जल संरचना का भी निरीक्षण किया गया. सरयू राय ने बताया कि यह संरचना जर्जर हो चुकी है और गाद से भर गयी है. पहाड़ से लगातार गिरने वाले पानी के कारण वहां तालाब विकसित करने की संभावना है. स्थानीय लोग इस पानी का उपयोग पीने और खाना बनाने में भी करते हैं. उन्होंने बताया कि डीएफओ ने प्रस्तावों को वन विभाग के नियमों के अनुरूप बताते हुए इन क्षेत्रों को विकसित करने पर सहमति जतायी है. सरयू राय ने कहा कि आगामी वन महोत्सव के दौरान लोगों से पहाड़ों पर उपयोगी पौधे लगाने की अपील की जायेगी. साथ ही ट्रैकिंग में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए भी विशेष स्थान चिन्हित करने की योजना बनायी जायेगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुजरात के राजकोट में काम करते समय डुमरी के मजदूर गणेश महतो की मौत

Khabar365newsगिरिडीह के डुमरी प्रखंड के अतकी पंचायत निवासी गणेश महतो का 16...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नदी में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत, इलाज से पहले झाड़-फूंक में गंवाया समय

Khabar365newsपश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र स्थित तांतनगर ओपी क्षेत्र के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

ऑपरेशन प्रहार’ से हड़कंप, रांची पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsरांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेंगे जज: राष्ट्रपति मुर्मु ने अध्यादेश को दी मंजूरी

Khabar365newsदेश की न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने की...