Home Ranchi भाजपा ने विशाल चौधरी का वीडियो राज्यपाल को सौंपा
Ranchi

भाजपा ने विशाल चौधरी का वीडियो राज्यपाल को सौंपा

Share
Share

राजीव अरुण एक्का का बिल्डर विशाल चौधरी के ऑफिस में सरकारी फाइलें निपटाने का मामला राजभवन पहुंच गया है। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर एक्का पर एफआईआर दर्ज कराने और सीबीआई जांच की मांग की। ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा कि एक्का सीएम के प्रधान सचिव के साथ गृह विभाग के भी प्रधान सचिव थे।

एक्का के प्रभार वाले सभी विभागों की महत्वपूर्ण और संवेदनशील फाइलें सचिवालय से सीधे विशाल चौधरी के निजी ऑफिस में पहुंचा दी जाती थीं, जिनमें मोटी रकम वसूली की गुंजाइश होती थी। फिर विशाल चौधरी फोन कर लोगों से पैसे वसूलता था। इसके बाद एक्का वहां जाकर एेसी फाइलों पर हस्ताक्षर करते थे।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह प्रकरण सिर्फ राज्य की सत्ता के शीर्ष में व्याप्त भ्रष्टाचार तक ही सीमित नहीं है, बल्कि राज्य और देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। एक्का का दूसरे विभाग में तबादला हल नहीं है।

वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक सीपी सिंह, सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, डॉ. रवींद्र कुमार राय, सांसद समीर उरांव व विधायक नवीन जायसवाल शामिल थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
jamshedpurJharkhandRanchi

रूस के येकातेरिनबर्ग में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी

राँची / जमशेदपुर:- राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, झारखंड ने रूस के येकातेरिनबर्ग...