हजारीबाग

बकरीद को लेकर कटकमसांडी पुलिस का फ्लैग मार्च, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता बनी मिसाल

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर कटकमसांडी थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ और शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से संवाद स्थापित करते हुए पर्व को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। वहीं ग्राम सुलमी एवं दाढ़ सहित कुछ गांवों में स्थानीय ग्रामीणों और मुखिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में साफ संदेश दिया गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रिय कार्यशैली और क्षेत्र में लगातार मौजूदगी को ग्रामीणों ने भी सराहा। त्योहार से पहले गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करना, फ्लैग मार्च के माध्यम से सुरक्षा का भरोसा देना तथा शांति समिति जैसी पहल को लोगों ने पुलिस का एक सराहनीय और जनहितकारी कदम बताया। थाना प्रभारी की तत्परता यह दर्शाती है कि कटकमसांडी पुलिस पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश का संदेश:
“बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग शांति एवं कानून व्यवस्था का पालन करते हुए पर्व मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, किसी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। कटकमसांडी पुलिस आपकी सुरक्षा और सहयोग के लिए हर समय तत्पर है।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

30 अगस्त को कटकमसांडी में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Khabar365news33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की होगी छंटाई, विद्युत...

हजारीबाग

हजारीबाग खेल महोत्सव में शामिल हुए मुन्ना सिंह, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Khabar365newsहजारीबाग। कर्जन ग्राउंड, हजारीबाग में जिला प्रशासन एवं हजारीबाग ओलंपिक संघ के...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में वंदे भारत से टकराई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Khabar365newsहजारीबाग। चरही-बेस के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा हादसा टल गया।...

हजारीबाग

आस्था के केंद्र नन्हें हनुमान मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप, पुनर्निर्माण के लिए विधि-विधान से हुआ भूमिपूजन

Khabar365newsचरही, हजारीबाग। चरही घाटी की धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े प्राचीन...