
रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
रेलवे संरक्षा विभाग धनबाद की ओर से शुक्रवार (29 मई) को पतरातू मेन गेट और ऑटो स्टैंड परिसर में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल कर्मियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता और रेल यात्रियों को संरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया।नाटक के जरिए दी गई ये महत्वपूर्ण जानकारियां
फाटक नियम: रेलवे फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में ट्रैक पार न करें।

पशुधन सुरक्षा अपने पालतू जानवरों को रेल ट्रैक के आसपास न चराने ले जाएं।ज्वलनशील पदार्थ ट्रेन सफर के दौरान पटाखा, गैस सिलेंडर जैसे खतरनाक सामान न ले जाएं।संरक्षा संदेश जीवन को जोखिम में डालकर रेलवे नियमों का उल्लंघन बिल्कुल न करें।इस मौके पर मुख्य रूप से पतरातू के स्टेशन प्रबंधक कृष्णा राम, टी.आई. एस.एम. ऑन, कपिल कुमार, सीमांत, दीपक कुमार, मनोज कुमार, मनीष कुमार और रवि कुमार सहित भारी संख्या में रेलकर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Leave a comment