Uncategorized

अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया , मौत

Share
Share
Khabar365news

अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया , मौत धनबाद । सुदामडीह क्षेत्र के पाथरडीह मोहन बाजार के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया । जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोहन बाजार के पास तेज रफ्तार से आ रही फार्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर तपन पाल के चाय दुकान में जा घुसी। इस दौरान सड़क किनारे बाइक पर खड़े बीसीसीएल कर्मी भौंरा निवासी रधवा भुइयां को भी अपने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्टा हो गई। हादसे के बाद फार्च्यूनर कार में सवार चार लोग मौके से फरार हो गए, जबकि चालक विक्रम सिंह को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी । घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना प्रभारी प्रदीप राणा सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। आनन- फानन में घटना में जख्मी रधवा भुइयां को पुलिस जीप से चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोड़ापोखर ले जाया गया। जहां से उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में रधवा भुइयां की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त फार्च्यूनर कार और बाइक को जब्त कर लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...

Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...