हजारीबाग

वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की पहल रंग लाई, कोलघट्टी–मड़ईकला सड़क पर हादसों पर लगेगी लगाम

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग शहर के वार्ड नंबर 02 की पार्षद निखत यासमीन ने जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर उपायुक्त महोदय हजारीबाग से मुलाकात कर कोलघट्टी से मड़ईकला रोड पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मामला मजबूती से उठाया। उन्होंने सड़क के कई संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ते हादसों पर चिंता जताते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की।
पार्षद निखत यासमीन ने उपायुक्त को अवगत कराया कि तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों की कमी के कारण आए दिन लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। जनहित के इस अहम मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त महोदय ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित रोड एंड सेफ्टी विभाग को आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया।
इस पहल को क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि समय रहते उठाया गया यह कदम कई अनमोल जिंदगियों को बचाने में मददगार साबित होगा। इस दौरान तस्लीम अंसारी (महापौर प्रत्याशी) एवं पार्षद प्रतिनिधि सबा करीम भी मौजूद रहे। वार्ड 02 की पार्षद निखत यासमीन की यह सक्रियता जनसरोकार और जनता की सुरक्षा के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
हजारीबाग

सेवा, संवेदना और सहारा की मिसाल: मुखिया नूरजहां ने 150 दिव्यांग एवं वृद्धजनों के बीच बांटी बैसाखी और छड़ी

Khabar365newsहजारीबाग के पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी...