BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर: खरकई नदी में तैरता मिला 16 वर्षीय किशोर

Share
Share
Khabar365news

बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा घाट के पास शनिवार सुबह खरकई नदी से एक अज्ञात किशोर का शव बरामद किया गया है। नदी में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 16 वर्ष आंकी जा रही है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

नदी में नहाने गए लोगों की पड़ी नजर
मिली जानकारी के मुताबिक,  शनिवार सुबह रोज़ की तरह कुछ स्थानीय लोग बड़ौदा घाट पर खरकई नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी के पानी में तैर रहे एक किशोर पर पड़ी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और तुरंत नदी में उतरकर किशोर को पानी से बाहर निकाला।

बाहर निकालने पर चल रही थीं सांसें
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब किशोर को नदी से बाहर लाकर किनारे पर लिटाया गया, तब उसकी सांसें चल रही थीं। वहां मौजूद लोगों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे प्राथमिक उपचार देने और उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ ही देर में किशोर ने दम तोड़ दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हेलमेट जांच में युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल

Khabar365newsचाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में हेलमेट जांच अभियान के दौरान उस...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

ओरमांझी में सड़क हादसे के बाद बवाल,

Khabar365newsरांची। रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में...

BreakingchaibasaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DMFT फंड पर बाबूलाल के सवाल

Khabar365newsचाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम...