पतरातु सुमित कुमार पाठक
ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह के निर्देश पर हर महीने की 30 तारीख को आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के तहत बिरहोर कॉलोनी में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व समाज सेवी जयप्रकाश सिंह (ननकी) ने किया।निरंतर सफाई से आएगी जागरूकताअभियान का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ निरंतर सफाई अभियान चलाने से बिरहोर परिवार और अन्य ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे।
उन्होंने अपील की कि इस तरह का सफाई अभियान पंचायत के हर टोले और मुहल्ले में चलाया जाना चाहिए। इस मौके पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय लोगों के बीच झाड़ू और कूड़ेदान (डस्टबिन) का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जलसहिया वीणा देवी, सेविका रीना देवी, मीना देवी, सहिया किरण देवी, बबीता देवी, सुमन कुमारी, आकाश कुमार, शनिचर बिरहोर, सुनील बिरहोर, भद्रेश्वर बिरहोर और जाड़ा बिरहोर सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Leave a comment