BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक 12 वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। लोगों को खुले स्थानों और बड़े पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई लोग हादसों का शिकार हो गए।

आम तोड़ने गई 12 साल की बच्ची पर गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार रांची, गढ़वा, धनबाद और बोकारो जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की जान गई है। गढ़वा में दो लोगों की मौत हुई, जबकि रांची, धनबाद और बोकारो में एक-एक व्यक्ति की जान गई। रांची के इटकी थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव में 12 वर्षीय बच्ची अपने माता-पिता के साथ पेड़ से आम तोड़ रही थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

डिस्टलरी पुल के पास सब्जी मार्केट से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Khabar365newsमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 मई को नगर विकास एवं आवास विभाग...