हजारीबाग

“पेलावल ओपी में नए प्रभारी बिट्टू कुमार रजक का भव्य स्वागत, मुखिया नूरजहां ने पंचायत की समस्याओं से कराया अवगत”

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कटकमसांडी: पेलावल ओपी थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी बिट्टू कुमार रजक के आगमन पर पेलावल दक्षिणी पंचायत की मुखिया नूरजहां ने अपने सहयोगियों एवं मुखिया पति मोहम्मद शफीक के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था एवं जनहित कार्यों की अपेक्षा जताई गई।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुखिया नूरजहां ने पंचायत की विभिन्न जनसमस्याओं से नए प्रभारी को अवगत कराते हुए कहा कि पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सुरक्षा और विकास को नई गति मिल सकती है। उन्होंने पंचायत में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा विकास कार्यों में सहयोग की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
मुखिया पति मोहम्मद शफीक ने भी नए प्रभारी से क्षेत्र के लोगों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और जनविश्वास मजबूत करने की बात कही। वहीं नए प्रभारी बिट्टू कुमार रजक ने भरोसा दिलाया कि पेलावल ओपी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।
नए प्रभारी के स्वागत को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पेलावल ओपी क्षेत्र में सुरक्षा और जनसहयोग का नया अध्याय शुरू होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...