हजारीबाग

अपराध पर सख्त प्रहार: कटकमसांडी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी: हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 175/25 के प्राथमिकी अभियुक्त सुनील साव, पिता प्रदीप साव, ग्राम रेबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला मारपीट से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें दिगंबर साव गंभीर रूप से घायल हो गए थे और घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ था।
बताया जाता है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के निर्देशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कार्रवाई से स्पष्ट संकेत गया है कि अपराध या हिंसा की घटनाओं में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है।
वहीं, थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की कार्यशैली लगातार चर्चा में बनी हुई है। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और त्वरित पुलिस कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि थाना प्रभारी की सक्रियता और संवेदनशील पुलिसिंग के कारण क्षेत्र में कानून का भय कायम हो रहा है तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हो रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...