हजारीबाग

बड़ा बाजार पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए मोबाइल लौटाकर आमजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार गुम हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ा बाजार थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए आमजनों के खोए हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किया।
रविवार, दिनांक 31-05-2026 को CEIR पोर्टल पर रजिस्टर्ड आमजनों के गुम हुए मोबाइल को सफलतापूर्वक बरामद कर बड़ा बाजार थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक द्वारा संबंधित लोगों को विधिवत सौंपा गया। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
बड़ा बाजार थाना की इस तत्पर कार्रवाई ने यह साबित किया कि हजारीबाग पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उनकी खोई संपत्ति वापस दिलाने के लिए भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। पुलिस की इस पहल से लोगों का भरोसा और विश्वास मजबूत हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

समकालीन अभियान में पेलावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन NBW वारंटी गिरफ्तार

Khabar365news पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक की सक्रियता से लंबे समय से...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस का अनूठा अभियान: खेल के मैदान से जागरूकता तक, “खेलेगा भारत–जीतेगा भारत” का शानदार समापन

Khabar365newsगिद्दी(हजारीबाग)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

अफीम तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए...

हजारीबाग

30 अगस्त को कटकमसांडी में 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Khabar365news33 केवी लाइन के समीप पेड़ों की डालियों की होगी छंटाई, विद्युत...