BreakingJharkhandkodermaझारखंडब्रेकिंग

कोडरमा में NEET-UG अभ्यर्थी छात्रा ने की आत्महत्या

Share
Share
Khabar365news

कोडरमा जिला स्थित तिलैया थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में NEET-UG की तैयारी कर रही एक छात्रा रुचि कुमारी ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, रुचि ने इस साल नीट की परीक्षा दी थी और उसका पेपर भी काफी अच्छा गया था। लेकिन हाल ही में परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद से वह गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थी। मृतका मूल रूप से बिहार के नवादा जिले की रहने वाली थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोडरमा में किराए के मकान में रह रही थी।

ऑनलाइन परीक्षा के बहाने कमरे में गई थी रुचि
घटना की रात को बयां करते हुए रुचि के पिता संजय प्रसाद ने बताया कि रविवार रात रुचि यह कहकर अपने कमरे में गई थी कि उसे कोई ऑनलाइन परीक्षा देनी है। कमरे में जाने के बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रुचि को कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया या जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए; रुचि फांसी के फंदे से लटक रही थी। परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

पूर्वी सिंहभूम DC को व्यक्तिगत पेशी का आदेश

Khabar365newsजमशेदपुर। सोनारी कचरा डंपिंग मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में ढेर TSPC कमांडर बृजेश गंझू का शव गांव पहुंचा,

Khabar365newsचतरा। वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे गए TSPC...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश,

Khabar365newsरांची। कमल भूषण हत्याकांड से जुड़े सरकारी गवाह पर हमले के प्रयास...