BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ग्रामीणों को बड़ी राहत, पंचायतों में बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Share
Share
Khabar365news

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाने का निर्देश दिया है। परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलावार रूट मैपिंग और सड़क नेटवर्क मजबूत करने का निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने जिलावार मैपिंग और रूट चार्ट तैयार करने और सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने पर जोर दिया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गुड सेमेरिटन योजना और हिट एंड रन मुआवजा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचनी चाहिए ताकि जरूरतमंद समय पर इसका लाभ उठा सकें।

‘गुरुजी आपातकालीन सेवा-1944’ जल्द होगी शुरू
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ‘गुरुजी आपातकालीन सेवा-1944’ शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने योजना को जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सेवा आपात स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

वाराणसी में ढेर TSPC कमांडर बृजेश गंझू का शव गांव पहुंचा,

Khabar365newsचतरा। वाराणसी में यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में मारे गए TSPC...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

कमल भूषण हत्याकांड के सरकारी गवाह पर हमले की कोशिश,

Khabar365newsरांची। कमल भूषण हत्याकांड से जुड़े सरकारी गवाह पर हमले के प्रयास...

BreakingGIRIDIHJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में देर रात दो वाहनों की भीषण टक्कर,

Khabar365newsगिरिडीह। जिले में देर रात दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो...