मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आठ बजे आग लग गई। धुएं और आग के बीच बेसमेंट में तीन लोग फंसे हुए थे। फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी रेस्तरां में फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
Leave a comment