BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

CNG पंप जाते समय हादसा, रास्ता बंद मिला तो पलटी कार

Share
Share
Khabar365news

धार्मिक यात्रा पर निकले जयपुर का एक परिवार प्रयागराज से लौटते समय रविवार देर रात एक बजे उन्नाव में आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गया। कार में सीएनजी खत्म होने का अलर्ट मिलने पर चालक गूगल मैप पर सीएनजी पंप की लोकेशन देखकर उस दिशा में बढ़ रहा था। एक कट पर कार नीचे की ओर उतारी तो रास्ता बंद होने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में कार सवार चारों लोगों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन गाड़ी के शीशे टूट गए। रवि कुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, हर्ष शर्मा व कार्तिक कार से वाराणसी व प्रयागराज समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने गए थे। प्रयागराज से गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते लौट रहे थे। कार रवि कुमार शर्मा चला रहे थे।

उन्नाव में बेहटामुजावर में इंटरचेंज से उतर कर वह आगरा एक्सप्रेसवे से जयपुर जाने के लिए निकले। इस दौरान कार में ईंधन कम हो गया। गूगल मैप पर जोगीकोट गांव के पास हवाई पट्टी के निकट उन्हें सीएनजी पंप का रास्ता दिख रहा था। हवाई पट्टी स्थित इमरजेंसी कट से कार नीचे मोड़ी तो आगे रास्ता बंद होने से ब्रेक लगाई। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। यूपीडा की टीम ने सभी को कार से बाहर निकाला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में विवान बजाज शोरूम का शुभारंभ, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित खैरा मांझी चौक में...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा ‘प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर’ का शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु महिला सशक्तिकरण को नई दिशा स्वर्णरेखा...

jamshedpurJharkhand

एक बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने के लिए आगे आई महिला उत्थान समिति और मीडिया प्रतिनिधि

Khabar365newsएक पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला...

BreakingdumkaJharkhand

दुमका में फर्जी पुलिस बनकर वसूली, दो युवक गिरफ्तार

Khabar365newsदुमका : दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में शनिवार...