BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। राजधानी रांची स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक 2.4 मिलीमीटर बारिश हजारीबाग में दर्ज की गई।

4 और 5 जून को कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक 04 जून को झारखंड के पूर्वी और उससे सटे मध्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गयी है। वहीं 5 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इधर, राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 05 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 06 और 07 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रांची में 04 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

तापमान में भी होगा इजाफा 

मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बीच-बीच में होने वाली बारिश और तेज हवाएं लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिला सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...