BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में तोड़फोड़: उद्घाटन के अगले दिन ही 15 सोलर लाइटें क्षतिग्रस्त

Share
Share
Khabar365news

शहर के दुलाडीह स्थित नगर भवन परिसर में लाखों की लागत से लगाई गई 15 सोलर स्ट्रीट लाइटें उद्घाटन के सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही क्षतिग्रस्त कर दी गईं। हैरान करने वाली बात यह है कि ये लाइटें सिर्फ एक ही रात जल सकीं। 3 जून की रात को ये पहली बार जलीं और अगली ही सुबह 4 जून को कुछ बदमाशों ने इन सभी 15 लाइटों को तोड़ दिया। इस घटना से सरकारी संपतियों का भारी नुकसान तो हुआ ही है, साथ ही जामताड़ा की स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सिर्फ एक रात ही जगमगा सका नगर भवन
​जानकारी के अनुसार, दुलाडीह नगर भवन के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत कार्यदायी एजेंसी द्वारा बीते 2 जून की रात को कुल 15 आधुनिक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। अगले दिन, यानी 3 जून की रात को जब ये सभी लाइटें पहली बार जलीं, तो पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। लेकिन क्षेत्र का यह विकास असामाजिक तत्वों को रास नहीं आया और 4 जून की सुबह जब लोग वहां पहुंचे, तो उन्हें सभी 15 लाइटें टूटी हुई मिलीं।

लाखों के नुकसान की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि नष्ट की गई इन सोलर लाइटों की कीमत लाखों रुपये है। इतनी बड़ी संख्या में एक साथ लाइटें तोड़े जाने की इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देते वक्त किसी को भनक तक कैसे नहीं लगी? इस मामले में फिलहाल जामताड़ा थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले पर जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि उन्हें अभी इस घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर इस संबंध में जानकारी जुटा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...