BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

5-8 जून: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 जून को राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में दोपहर बाद मौसम करवट ले सकता है। उत्तर-पश्चिमी और आसपास के मध्य भागों को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना है।

6 जून को आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

पूर्वानुमान के मुताबिक 6 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में कमी आएगी और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

7 जून को दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश

7 जून को झारखंड के दक्षिणी और मध्य भागों के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 8 जून को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य जिलों में वज्रपात और गर्जन के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर वज्रपात और तेज हवा के समय खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

राज्य में अगले चार दिनों तक मौसम का यह बदला हुआ रुख जारी रहने की संभावना है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...