हजारीबाग

विश्व पर्यावरण दिवस पर डायट हजारीबाग में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हजारीबाग परिसर में शुक्रवार को आम का पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शिक्षा अधीक्षक सह डायट प्राचार्य आकाश कुमार ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस केवल एक दिन मनाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। यदि हम आज से ही पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर प्राकृतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
प्राचार्य आकाश कुमार ने जिले के सभी विद्यालयों से अपने-अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता जैसे प्रयासों के माध्यम से हम पृथ्वी को प्राकृतिक आपदाओं के खतरे से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संकाय सदस्य रंजीत वर्मा ने कहा कि केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं संवर्धन करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और वृक्षों को बचाने की संस्कृति विकसित करना ही विश्व पर्यावरण दिवस की वास्तविक सार्थकता है।
इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य प्रकाश कुमार, महेंद्र कुमार गुप्ता, शिव कुमार प्रसाद, अनीता कुमारी एवं अरविंद कुमार सहित शिक्षकेतर कर्मियों में अरविंद कुमार पाठक, संजय कुमार, मनीषा बक्शी एवं कल्याणी चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया तथा सभी ने पर्यावरण की रक्षा हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा में लगा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 50 से अधिक लोगों को मौके पर मिला लर्निंग लाइसेंस

Khabar365newsप्रखंड स्तर पर पहुंची परिवहन विभाग की सुविधा, डीटीओ संतोष कुमार चौधरी...

हजारीबाग

17 साल पुराने केस पर लोहसिंघना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Khabar365newsथाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा की तत्परता से वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत...