BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया।

इन योजनाओं के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोलिया एवं मध्य विद्यालय सोलिया में अतिरिक्त दो-दो कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक योजना की प्राक्कलित लागत लगभग 29 लाख रुपये है। इस प्रकार दोनों योजनाओं की कुल लागत लगभग 58 लाख रुपये है। निर्माण कार्य का निष्पादन भवन निर्माण विभाग, रामगढ़ द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है। विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा विद्यालयों के समुचित विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। डीएमएफटी की राशि का उपयोग जनहित एवं विकास कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल आने वाले समय में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। क्षेत्र के विकास और जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी इसी प्रकार विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

मौके पर जिला परिषद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजन भगत, भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो, गणेश कुमार ठाकुर, नागेश्वर महतो, संजय यादव, अमरेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत महतो, नंदकिशोर महतो, सुरेश महतो, मनोज ठाकुर, गोपाल महतो, गोविंद महतो, मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...

ActiveBreakingCrimeJamtadaJharkhand

जामताड़ा में साइबर ठगी पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsजामताड़ा में आए दिन लगातार छापेमारी और गिरफ्तारी के बावजूद भी कुछ...