BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य : नितिन नबीन

Share
Share
Khabar365news

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम(प्रबुद्ध नागरिक संवाद) में कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। झारखंड से अपने भावनात्मक जुड़ाव का जिक्र करते हुए उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धो-कान्हू सहित राज्य के महान जननायकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड का गठन विकास की सोच के साथ किया था और भाजपा उसी संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों, नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप संस्कृति और मुद्रा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

नीतिन नवीन ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना से करोड़ों परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है, जबकि जनधन योजना के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते खोलकर सरकारी लाभ सीधे उनके खातों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना को भी उन्होंने सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...