हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कटकमसांडी: अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर कटकमसांडी थाना पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटकमसांडी थाना कांड संख्या 56/2026, दिनांक 07 अप्रैल 2026 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त विनोद यादव (45 वर्ष), पिता- प्रकाश यादव, ग्राम आरा भुसाई, थाना कटकमसांडी, जिला हजारीबाग को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उक्त कांड भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 190(2), 191(3), 190, 115(2), 126(2), 118(2), 109(1), 351(2) एवं 352 के अंतर्गत दर्ज है।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रिय कार्यशैली, अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख तथा मामलों के त्वरित निष्पादन की नीति का ही परिणाम है कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उनकी निगरानी में पुलिस टीम अपराधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है और फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी की तत्परता एवं पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून का भय कायम हुआ है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
हजारीबाग

साधु के भेष में आए थे ‘ठगराज’, हजारीबाग पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई ने टोटो से दबोचा!

Khabar365news​हजारीबाग: शहर के बड़ा बाजार ओ.पी. क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में सोमवार...

हजारीबाग

हजारीबाग में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: ब्लैक स्पॉट्स पर चला विशेष अभियान, दुर्घटनाओं पर लगेगी लगाम

Khabar365newsउपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला...

हजारीबाग

CEIR पोर्टल का कमाल: गिद्दी पुलिस ने खोज निकाला गुम हुआ मोबाइल, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Khabar365newsगिद्दी (हजारीबाग): आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रियता का एक और सकारात्मक...

हजारीबाग

छड़वा डैम मोहर्रम कमेटी को मिला नया नेतृत्व, नौशाद खान (डिस्को) अध्यक्ष और बाबर अंसारी उपाध्यक्ष चुने गए

Khabar365newsहजारीबाग। कटकमसांडी प्रखंड के छड़वा डैम क्षेत्र में मोहर्रम पर्व की तैयारियों...