हजारीबाग

साधु के भेष में आए थे ‘ठगराज’, हजारीबाग पुलिस की ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई ने टोटो से दबोचा!

Share
Share
Khabar365news

​हजारीबाग: शहर के बड़ा बाजार ओ.पी. क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पवित्र साधु का चोला ओढ़कर घूम रहे तीन शातिर ठगों ने एक महिला को अपनी मीठी बातों के जाल में फंसा लिया। ये ढोंगी साधु महिला के घर पहुंचे और अंधविश्वास व बहलाने-फुसलाने का ऐसा मायाजाल बुना कि पीड़िता गुड़िया देवी उनके झांसे में आ गईं। देखते ही देखते इन शातिर अपराधियों ने महिला के गले से सोने का कीमती ‘जीतिया’ उड़ा लिया और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो गए। लेकिन इन अपराधियों को भनक तक नहीं थी कि इनका पाला हजारीबाग पुलिस के जांबाज अफसरों से पड़ने वाला है।
​जैसे ही पीड़िता के पति को इस महाठगी का अहसास हुआ, उन्होंने बिना एक पल गंवाए दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही महकमे के वरीय पदाधिकारियों एवं सदर एसडीपीओ रूपक कुमार ने मामले की गंभीरता को समझा और तुरंत एक्शन मूड में आते हुए एक विशेष छापामारी दल का गठन कर दिया। अपराधियों के भागने की दिशा में पुलिस ने ऐसी घेराबंदी की कि ठगों के सारे रास्ते बंद हो गए।
​तलाश के दौरान पुलिस की पैनी नजर क्षितिज अस्पताल के पास एक टोटो (ई-रिक्शा) पर पड़ी, जिसमें तीन संदिग्ध साधु सवार थे। जब पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की, तो उनकी घबराहट और संदिग्ध हरकतों ने उनकी पोल खोल दी। जब पुलिस ने उनकी विधिवत तलाशी ली, तो उनके पास से गुड़िया देवी से ठगा गया मोतियों वाला सोने का जीतिया और सोने जैसे दिखने वाले ७ अन्य लॉकेट बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के अमछार थाना अंतर्गत विभिन्न गांवों के रहने वाले मलेट्री लाठौर, अखिलेश लाठौर और तितई लाठौर के रूप में हुई है, जिन्हें तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
​इस पूरे हाई-वोल्टेज घटनाक्रम में बड़ा बाजार ओ.पी. के थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार रजक और मुफ्फसिल थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह की सूझबूझ और क्विक रिस्पांस की जमकर तारीफ हो रही है। दोनों ही कप्तानों ने जिस तत्परता और तालमेल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाल बिछाया, उसने अपराधियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन दोनों थाना प्रभारियों और उनके साथ शामिल पुलिस टीम व सशस्त्र बल की इस जांबाजी ने न सिर्फ चंद घंटों के भीतर पीड़िता का खोया हुआ जेवर वापस दिलाया, बल्कि हजारीबाग पुलिस की ‘अपराध पर त्वरित प्रहार’ की छवि को जनता के बीच और ज्यादा मजबूत कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सदर (बड़ाबाजार) थाना कांड संख्या-146/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...