BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा के आम्रपाली आम पहुंचे लंदन, सीएम ने की पहल की सराहना

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड के सिमडेगा जिले ने कृषि और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के लिए रवाना की गई है। इस उपलब्धि की जानकारी सिमडेगा की उपायुक्त Kanchan Singh ने मुख्यमंत्री Hemant Soren को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दी।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से महिला जागृति एवं बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अगुवाई में यह निर्यात संभव हो सका है। आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप का लंदन पहुंचना जिले के किसानों और महिला-नेतृत्व वाले एफपीओ के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सिमडेगा के प्रसिद्ध आम्रपाली आम भी भेंट किए। मौके पर विधायक Kalpana Soren भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जिला प्रशासन और महिला समूहों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना, महिलाओं को नई पहचान देना और कृषि उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस तरह की पहल से झारखंड के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और महिला समूहों की आय में भी वृद्धि होगी। यह उपलब्धि राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...