BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अवंतीपोरा पहुंचे संजय सेठ, विकास और सुशासन की उपलब्धियां गिनाईं

Share
Share
Khabar365news

श्रीनगर/अवंतीपोरा: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth तीन दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। शेख-उल-आलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान वे विभिन्न नागरिक एवं सैन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ सुरक्षा बलों के जवानों और स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए संजय सेठ पुलवामा जिले के अवंतीपोरा भी पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहे हैं और विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो एम्स की सौगात दी है। अवंतीपोरा में करीब 250 एकड़ क्षेत्र में लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से एम्स का निर्माण कार्य चल रहा है। 750 बेड वाले इस अस्पताल में इसी वर्ष ओपीडी सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी सीटों की संख्या बढ़ाई गई है तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

संजय सेठ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब विकास और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है। उन्होंने बताया कि कश्मीर में हर वर्ष लगभग 30 लाख क्रिकेट बैट तैयार किए जा रहे हैं, जिनका निर्यात ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और सऊदी अरब समेत कई देशों में किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले एक वर्ष में करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं, जबकि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी राज्य नई पहचान बना रहा है।

दौरे के दौरान संजय सेठ ने एम्स अवंतीपोरा से आयोजित “प्रगति पथ यात्रा” में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा मोदी सरकार के सुशासन, विकास और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

इसके साथ ही देशव्यापी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत अवंतीपोरा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर Sat Paul Sharma, Syed Darakhshan Andrabi सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संजय सेठ ने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में जम्मू-कश्मीर की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और केंद्र सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...