हजारीबाग

8 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, गिद्दी पुलिस की बड़ी सफलता

Share
Share
Khabar365news

गिद्दी (हजारीबाग): अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गिद्दी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिद्दी थाना कांड संख्या-28/16, जीआर-2017/16 एवं टीआर-173/18 के स्थायी वारंटी पांडे मांझी, पिता स्वर्गीय गोंडा मांझी, निवासी बुंडू, थाना गिद्दी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, उक्त वारंटी वर्ष 2018 से लगातार फरार चल रहा था और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर कानून से बचने का प्रयास कर रहा था। गिद्दी पुलिस ने गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय हजारीबाग भेज दिया गया।
गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी की सक्रिय कार्यशैली, कुशल नेतृत्व और अपराधियों के विरुद्ध सख्त रवैये का ही परिणाम है कि वर्षों से फरार चल रहे वारंटी भी अब कानून के शिकंजे में आ रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों ने भी गिद्दी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस की कार्यशैली से आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है। फरार अपराधियों और वारंटियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि गिद्दी पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
“कानून से भागना संभव नहीं, देर हो सकती है लेकिन न्याय का पहिया रुकता नहीं” — गिद्दी पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह संदेश अपराधियों तक पहुंचा दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...

हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...