Jharkhand

सर्वधर्म समन्वय समिति ने बिशप आवास में मनाया क्रिसमस मिलन

Share
Share
Khabar365news

हज़ारीबाग कैथोलिक धर्मप्रान्त के बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में सर्वधर्म समभाव समन्वय समित हज़ारीबाग के तत्वाधान से बिशप आवास में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सर्वधर्म समिति के सभी धर्म के प्रतिनिधियों में भैया अभिमन्यु, अवतार सिंह, रूचि कुजूर,मो खालिद, स्वरुप चंद जैन,उमेश प्रताप सिंह,बीरबल प्रसाद, कवलजीत सिंह,ललन प्रसाद इत्यादि ने मिलकर दीप प्रज्वलन किया, तत्पश्चात सभी ने संयुक्त रूप से के काटा। इस अवसर और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया सि. नीलम और पुरोहित प्रबल खाखा के अगुवाई में हॉली क्रॉस की धर्मबहन, और धर्मबंधुओ ने क्रिसमस नृत्य,क्रिसमस गीत इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर और भैया अभिमन्यु, मो खालिद, स्वरुप चंद जैन, अवतार सिंह, ललन प्रसाद ने अपना क्रिसमस सन्देश दिया कहा की भारत देश बिभिन्नता में एकता का सन्देश देता हैं हम सभी आपसी भाई-चारा के साथ अपने देश को आगे बढ़ाने का काम करें।बिशप आनंद जोजो ने सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया सर्वधर्म समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जिससे मानव जाति का कल्याण हो पाए।मंच संचालक फा प्रबल खाखा कर रहें थे। सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर बताया की प्रभु येसु के आपसी प्रेम, दया, क्षमा जैसा मानवता का सन्देश कोई समाज में बाँटने की आवश्यकता है। धन्यवाद ज्ञापन पुरोहित समीर करकेट्टा ने किया। अंत में सभी ने मिल कर केक और जलपान कर क्रिसमस की खुशियाँ बाँटे। इस अवसर पर फ़ा अंटोनी,अरबिंद कु झा, अनुप राजेश लकड़ा,रिया, आशी, अमन, सि अनिमा, सि संगीता,अनुपमा एक्का, आकांक्षा मिंज, अमृता बा, रजनी धनवार, गोरेती सुरीन, शालीमा तिर्की, सुमति लकड़ा, सि रुले, सि अरुणा, फ़ा अंटोनी इत्यादि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandPakurSports

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीता खिताब

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल कार्यालय), पाकुड़...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

पुरी में झारखंड का अपना गेस्ट हाउस, 99 करोड़ की लागत से बनेगा

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने ओडिशा के पुरी में समुद्र तट के पास...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में शराब पार्टी के बाद विवाद, युवक को लगी गोली

Khabar365newsरांची। राजधानी में देर रात शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में कथित धांधली का सॉफ्टवेयर कनेक्शन,

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर जांच में एक...