Jharkhand

उर्जा मेले में मुखिया मलका मेहर ने शिवलीबाड़ी में जर्जर बिजली की तार को बदलने की लगाई गुहार

Share
Share
Khabar365news

धनबाद जागता झारखंड निरसा विधानसभा के एगारकुण्ड प्रखंड अंतर्गत शिवलीबाड़ी विद्युत कार्यालय के समक्ष झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया उर्जा मेला में ग्रामीण अपनी अपनी समस्या लेकर पहुंचे कुछ लोगों की समस्या का तो ऑन स्पॉट समाधान किया गया है जिन्होंने इस आयोजित मेले को खूब सराहा है वही कुछ ग्रामीणों का समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है वह काफी परेशान दिखे इस मेले के तहत विद्युत विभाग के सभी अधिकारी एवं क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ग्रामीण रामनारायण साव ने इस ऊर्जा मेला को सरकार की अच्छी पहल बताया है वही मोहम्मद फिरोज अहमद ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं परंतु अब तक न्याय नहीं मिला है अब तक उन्हें सिक्योरिटी मनी वापस नहीं किया गया है जिससे वह काफी परेशान दिखे।
स्थानीय मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष काकुली मुखर्जी भी मेला को खूब सराहा और कहा कि हर पंचायत में ऊर्जा मेला का आयोजन हो जिससे ग्रामीणों इसका लाभ ले सके. वही शिबलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया मलका मेहर निगार ने शिवलीबाड़ी में जर्जर बिजली की तार को बदलने की गुहार लगाई है नल खुलने के समय बिजली ना काटने की अपील की और पंचायत सचिवालय में है प्रत्येक माह बिजली बिल जमा लेने की बात लिखित रूप से विद्युत अधिकारियों को सुपुर्द किया।
सहायक विद्युत अभियंता निरंजन कुमार ने बताया कि उर्जा मेले से लोग काफी लाभान्वित हुए हैं और जो भी समस्या आता है उसे यथाशीघ्र समाधान करने की पहल पर विभाग तात्पर्य है. विद्युत कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार निराला ने बताया कि झारखंड सरकार की एक अच्छी पहल है जो कि गांव गांव में जाकर बिजली विभाग के अधिकारी एवं पदाधिकारी लोगों की जन समस्या से अवगत हो रहे हैं और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि बिजली का सदुपयोग करें बिजली का दुरुपयोग ना करें और जो भी समस्या हो इस मेल ऊर्जा मेला आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं विभाग सदैव समस्या के निष्पादन के लिए तात्पर्य है और यह मेला प्रत्येक माह विभिन्न क्षेत्रों में लगाकर लोगों की जन समस्या को का निदान किया जाता है। इस मौके पर मनोज कुमार निराला,निरंजन कुमार, कृष्णदेव प्रजापति,शोमेश कुमार,,आलोक कुजूर,राजकुमार सिंह,प्रेम हेम्ब्रम,प्रभुनाथ तिवारी,अजित कुमार ठाकुर,केवल मंडल आदि विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर पर गांधी मैदान में भंडारा का आयोजन

Khabar365newsजामताड़ा। इस वर्ष श्री श्री गणेश महोत्सव के 23वें मेला के अवसर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पीयूएनएल प्रबंधन मैनपॉवर के मजदूरों को अक्टूबर माह से रात्रि भंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में कथित लॉटरी नेटवर्क पर शिकंजा कब? शमीम शेख पर छपाई

Khabar365newsहिरणपुर/पाकुड़। पाकुड़ जिले में कथित अवैध लॉटरी के संचालन को लेकर गंभीर...