BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

RE-NEET के लिए रांची में हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Share
Share
Khabar365news

रांची। RE-NEET परीक्षा रविवार को रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की गई है।

परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्र परिसर में ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।

इधर, परीक्षा को लेकर रिम्स के छात्रावासों में रहने वाले कुछ छात्रों को नजरबंद किए जाने की सूचना है। प्रशासनिक स्तर पर परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी केंद्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी तथा किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

RE-NEET परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों में भी उत्सुकता बनी हुई है। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट शिव मंदिर से माँ पाँचवाहिनी तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन,

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु न्यू मार्केट शिव मंदिर प्रांगण से...