BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

प्रमाण पत्र सुधार के लिए जैक कार्यालय पहुंच रहे हजारों छात्र

Share
Share
Khabar365news

रांची: झारखंड अकादमिक परिषद (जैक) द्वारा प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया 20 जून से शुरू की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। प्रमाण पत्रों में नाम, जन्मतिथि एवं अन्य त्रुटियों के सुधार के लिए राज्यभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक जैक कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके कारण कार्यालय परिसर में प्रतिदिन भारी भीड़ देखी जा रही है।

विद्यार्थियों का कहना है कि प्रमाण पत्रों में छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण उन्हें बैंक और विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उनका कहना है कि निर्धारित समय बहुत कम है और इतने कम दिनों में पूरे राज्य के विद्यार्थियों के लिए सुधार प्रक्रिया पूरी करना कठिन है।

छात्रों ने बताया कि 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी, 27 जून को चौथा शनिवार तथा 28 जून को रविवार होने के कारण कार्य दिवस और भी कम हो जाएंगे। ऐसे में राज्य सरकार और जैक को आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार करना चाहिए, ताकि सभी विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों में सुधार कराने का अवसर मिल सके।

बोकारो के दिलीप रजवार ने बताया कि वे एक दिन पहले भी जैक कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उनका कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके कारण उन्हें दूसरे दिन भी रुकना पड़ा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज उनका काम पूरा हो जाएगा और वे घर लौट सकेंगे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक समय बैंक में डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) बनवाने में लग रहा है। यदि शुल्क जमा करने की ऑनलाइन व्यवस्था होती तो विद्यार्थियों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ता और प्रक्रिया भी अधिक सरल हो जाती।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...