हजारीबाग

इश्तिहार चस्पा: फरार अभियुक्त पर मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानून से बचना अब होगा मुश्किल

Share
Share
Khabar365news


हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश सिंह के कुशल नेतृत्व में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 26/2019 (जी.आर. संख्या 1596/2021) के प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद इम्तियाज, पिता–कल्लू मियां, ग्राम–हूरपा, थाना–मुफस्सिल, जिला–हजारीबाग के घर दिनांक 06 जुलाई 2026 को न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत इश्तिहार चस्पा किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) जितेंद्र भगत द्वारा कानूनी प्रक्रिया का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करते हुए संपन्न की गई। उनकी सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा एक बार फिर यह दर्शाती है कि फरार अभियुक्तों को कानून के दायरे में लाने के लिए मुफस्सिल थाना पुलिस पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
थाना प्रभारी मुकेश सिंह के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इश्तिहार चस्पा की यह कार्रवाई फरार अभियुक्तों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है और न्यायिक प्रक्रिया से भागने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
कानून का राज कायम रखने की दिशा में मुफस्सिल थाना पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय मानी जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

न्यायिक व्यवस्था के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का संगम, सदर प्रखंड में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन

Khabar365newsहजारीबाग। सदर प्रखंड परिसर में रविवार को मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन, न्यायिक जानकारी के साथ जरूरतमंदों को मिली योजनाओं की सौगात

Khabar365newsकटकमसांडी। प्रखंड परिसर में रविवार को कटकमसांडी प्रखंड स्तरीय मेगा लीगल एम्पावरमेंट...

हजारीबाग

आरोग्यम अस्पताल के निःशुल्क जांच शिविर में 125 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ

Khabar365newsकटे होंठ, कटे तालू एवं चेहरे-जबड़े की जन्मजात समस्याओं की हुई जांच,...