पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट
पाकुड़। भाजपा झिकरहाटी मंडल इकाई की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल की अध्यक्षता में लखनपुर स्थित श्यामचंद मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी हिसाबी राय, जिला महामंत्री रूपेश भगत तथा मंडल के सभी पंचायतों के बीएलए-2 सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक में पारित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति पर चर्चा हुई कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लखनपुर सहित आसपास के हिंदू बहुल क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (फॉर्म) का समुचित वितरण नहीं किया जा रहा है तथा मतदाताओं को फॉर्म भरने में आवश्यक सहयोग भी नहीं मिल रहा है।
बैठक में यह भी कहा गया कि इस स्थिति का लाभ उठाकर कुछ लोग 20 से 50 रुपये तक लेकर फॉर्म भरने का कार्य कर रहे हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की।
जिला महामंत्री रूपेश भगत ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए कार्यकर्ताओं एवं बीएलए-2 को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बीएलए-2 संबंधित बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाएं और फॉर्म भरने में उनकी सहायता करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। यदि कहीं किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसकी सूचना तत्काल मंडल अध्यक्ष के माध्यम से जिला पदाधिकारियों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में मंडल महामंत्री विक्रांत राजवंशी, अरुण मंडल, उपाध्यक्ष सुशांत घोष, शिशु मंडल, सहदेव भास्कर प्रभु, निमाई घोष, मुस्तफा शेख, शिवप्रसाद मंडल, श्रीकांत मंडल, बानेश्वर रविदास, प्रकाश घोष, काशी रविदास, नरेन घोष, हरेराम भास्कर, प्रणव राजवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment