JharkhandRanchi

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला TRL के NET-JRF उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

Share
Share
Khabar365news

रांची: जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा (TRL) विभाग के NET-JRF उत्तीर्ण छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल आज भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद श्री संजय सेठ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय के जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में पीएचडी से जुड़ी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।

छात्रों ने बताया कि विभाग में पीएचडी गाइड की भारी कमी है। इसके कारण NET-JRF और पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी कई शोधार्थी अपना शोध कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं। इससे जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में शोध कार्य प्रभावित हो रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग को मानविकी (Humanities) संकाय में शामिल किया जाए, ताकि विभाग को और अधिक शैक्षणिक संसाधन मिल सकें तथा पीएचडी गाइड की कमी भी दूर हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं :-

  1. विभाग में जल्द से जल्द पर्याप्त संख्या में पीएचडी गाइड की नियुक्ति की जाए।
  2. जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग को मानविकी संकाय में शामिल किया जाए।
  3. एक पीएचडी गाइड के अधीन शोधार्थियों की संख्या 4 से बढ़ाकर 10 की जाए।

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति श्री संतोष गंगवार से चर्चा करेंगे तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में हलधर अहीर, सुदर्शन अहीर, बलराम मांझी, अशोक महतो, मदन महतो, सूरज महतो, हेमन्त अहीर सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandLohardaga

लोहरदगा उपायुक्त ने 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शनिवार...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC की संवेदनशील पहल, गाड़ी रोककर सुनी फरियाद

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा के उपायुक्त (DC) की संवेदनशील पहल की चर्चा पूरे जिले...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

80 लाख की जगुआर से पहुंचे थे चोर, फर्जी आधार से होटल में ठहरे

Khabar365newsरांची। राजधानी में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात की जांच में चौंकाने...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू

Khabar365newsपलामू। पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 नाबालिगों को रेस्क्यू...