Home Uncategorized *उपायुक्त महोदय रामगढ़ की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति की बैठक*
Uncategorized

*उपायुक्त महोदय रामगढ़ की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति की बैठक*

Share
Share

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में डीएमएफटी के प्रबंधकीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान जिला योजना पदाधिकारी श्री समीर कुल्लू के द्वारा उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों को प्रबंधकीय समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की जानकारी दी गई जिसके उपरांत उपायुक्त ने डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं व किये जा रहे अन्य विकास कार्यों के संबंध मे आवश्यक निर्देश दिए।**प्रबंधकीय समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य, योजनाओं आदि को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए वहीं उपायुक्त ने डीएमएफटी निधि से ली गई योजनाएं जिनका अनुमोदन न्यास परिषद से प्राप्त है के संबंध में समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिए वही जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य ससमय संपन्न कराने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित एजेंसियों के कार्यपालक अभियंता, पीपीआईए फेलो, जिला स्तरीय पदाधिकारियों कर्मियों सहित अन्य उपस्थित थे।*

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Uncategorized

दीपोत्सव के रंग में रंगा आरोग्यम नर्सिंग कॉलेज, रंगोली प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

भगवान श्रीराम और माता सीता की रंगोली को मिला पहला स्थान, नर्सों...

Uncategorized

गुमला में दशहरा मनाने घर आए बेटे की पिता ने की हत्या

गुमला, झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में दशहरा मनाने घर आए एक...

Uncategorized

भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क हादसे में एक महिला की मौत

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सीसीएल हॉस्पिटल गेट स्थित सड़क किनारे चल रही...

Uncategorized

हजारीबाग में रिटायर्ड शिक्षक पर दो राउंड फायरिंग,

हजारीबाग। जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक पर फायरिंग की घटना से हड़कंप...