JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह से की मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

पीवीयूएनएल परियोजना के विस्थापितों, प्रभावितों एवं संविदा कर्मियों के अधिकारों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

नई दिल्ली में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर पतरातू स्थित पीवीयूएनएल परियोजना से जुड़े विस्थापितों, प्रभावित परिवारों तथा वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान परियोजना क्षेत्र में पुनर्वास, रोजगार, श्रमिक कल्याण और स्थानीय हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि परियोजना से प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन से पारदर्शी एवं न्यायसंगत नीति लागू करने, 22 जनवरी 2025 को हुए छह सूत्रीय समझौते का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने, विस्थापितों एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने, संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करने तथा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं श्रम कानूनों के तहत मिलने वाले सभी अधिकार उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि पीवीयूएनएल परियोजना क्षेत्र की समस्याओं को वे पिछले एक दशक से अधिक समय से सड़क से लेकर सदन तक लगातार उठाते रहे हैं। अनेक बार स्थानीय स्तर पर मुद्दे रखने और अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं हो सका। ऐसे में अब उन्हें विश्वास है कि एनटीपीसी का शीर्ष प्रबंधन विस्थापितों एवं प्रभावितों के साथ न्याय करेगा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगा।

विधायक ने बताया कि एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि परियोजना से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा एवं न्यायोचित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि वे बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विस्थापित, प्रभावित परिवार, स्थानीय युवा और श्रमिक के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करते रहेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

जिंदल स्टील पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु जिंदल स्टील पतरातू परिसर में गुरुवार...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल पतरातू में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल पतरातू में भगवान विश्वकर्मा की...

BreakingJharkhand

झारखंड में आज मौसम रहेगा खराब, 18 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365news17 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और वज्रपात...

BreakingJharkhand

17 सितंबर तक बारिश और तेज हवा, 21 तक झारखंड में रोजाना वर्षा का दौर; 40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Khabar365newsरांची। झारखंड में अगले कई दिनों तक मौसम बदला रहने का अनुमान...