Uncategorized

*उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग (टी ए डी पी) की बैठक*===========

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: *मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में नीति आयोग (टीएडीपी) की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा हर माह आकांक्षी जिलों के संबंध में जारी किए जाने वाले आंकड़ों के आधार पर विभागवार चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित किए गए 49 सूचकांकों पर विभागवार समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए।**इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने एएनसी पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, जन्म के वक्त बच्चों का वजन, टीकाकरण, सैम और मैम आदि के कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया।**जिला नियोजनालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे भर्ती कैंप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में माइकिंग कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों का भर्ती कैंप में भाग लेना सुनिश्चित करने एवं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**रामगढ़ जिले को कुपोषण मुक्त करने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने, गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान रखने एवं ससमय उनकी सभी तरह की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**कृषि संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने लघु सिचाई, सॉइल कंजर्वेशन सहित अन्य मामलों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।**बैठक के दौरान पीरामल फाउंडेशन से डिस्ट्रिक्ट लीड के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उप विकास आयुक्त सहित सभी अधिकारियों को डेल्टा रैंकिंग में सुधार हेतु जिन क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता है के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।**बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को हर माह ससमय आकांक्षी जिला कोषांग को उनके विभाग से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।**इन सबके अलावा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट रामगढ़ से संबंधित कई मामलों की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
Uncategorized

न्यायाधिकरण का अहम निर्णय: सेंट जेवियर्स स्कूल का आदेश निरस्त, छात्र को राहत

Khabar365news राँची/हजारीबाग: झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण, राँची ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में हजारीबाग...

Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...