Home Breaking कुजू मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्निश भट्टी ब्लास्ट से 10 मजदूर घायल, 7 गंभीर
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कुजू मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में फर्निश भट्टी ब्लास्ट से 10 मजदूर घायल, 7 गंभीर

Share
Share

मांडू कुजू से मोहम्मद साबिर की रिपोर्ट

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरपा स्थित श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट में आज दोपहर लगभग 12 बजे के आस पास श्रीराम पावर एंड स्टील प्लांट का एक नंबर फर्निश भट्टी में ब्लास्ट हो गया। भट्ठी फटने से लगभग 10 मजदूर घायल हो गए। जिनमें चार मजदूर की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद प्लांट में कार्यरत सभी मजदूरों के बीच भय का माहौल बन गया। प्रबंधन द्वारा सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए रांची रोड‌ स्थित होप अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार मजदूरों की अत्यंत गंभीर स्थिति को देख रांची रेफर कर दिया गया। यह प्लांट के अंदर कोई नई घटना नहीं है लगातार श्रीराम पावर स्टील के द्वारा सुरक्षा मानकों का अनदेखा किया जा रहा है I प्लांट प्रबंधन के द्वारा सुरक्षा को लेकर ना ही जूता और टोपी और ना ही किसी तरह की सुरक्षा की व्यवस्था की जाती है I वही प्लांट के मजदूरों का कहना है कि प्लांट के अंदर अगर कोई दुर्घटना होती है तो उसकी गोपनीयता रखने क़ो कहा गया है I ऐसा नहीं करने पर प्लांट प्रबंधक के द्वारा मजदूरों क़ो नौकरी से हटा दिया जाता है I लगातार इस तरह की घटना को लकर
आए दिन सुरक्षा व्यवस्था और घटनाएं श्रीराम पावर में घट रही है वहीं जिला प्रशासन और श्रम अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा कभी भी घटना घटने के बाद या उससे पहले सुरक्षा को लेकर कभी मजदूरों के हित में गंभीरता नहीं लिया जाता है I जिससे आए दिन मजदूरों की जिंदगी से प्लांट प्रबंधनक द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है I

आई जानते हैं क्या कुछ कहा लोक जनशक्ति पार्टी लेबर सेल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

नशा मुक्ति जन जागरण यात्रा छापर गांव,बुढ़मू में गायत्री परिवार ने निकाली

नशे की समस्या व निदान पर प्रकाश डालते हुए प्रिंसपल ने बताया...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

रामगढ़ किला मंदिर में 63वें सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को

रामगढ़ स्थित प्रसिद्ध किला मंदिर परिसर में 63वें सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने दीपावली पर बांटी खुशियां,

दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची की समर्पण शाखा की...