रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी स्वर्गीय रीझूनाथ चौधरी की 12वीं पुण्यतिथि पर पीटीपीएस स्थित विधायक आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रीझूनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पूरा परिसर “झारखंड आंदोलनकारी रीझूनाथ चौधरी अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। श्रद्धांजलि सभा को सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकारों से जोड़ते हुए आयोजकों की ओर से हजारों पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने अपने पिता स्वर्गीय रीझूनाथ चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके जीवन में जो भी संस्कार, संघर्षशीलता और जनसेवा की भावना है, वह उनके पिता की देन है। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़ा होना, जनता के सुख-दुख में सदैव साथ रहना और ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जनसेवा करना उन्होंने अपने पिता से ही सीखा है।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि उनके पिता का संघर्ष, त्याग, अनुशासन और अटूट संकल्प आज भी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रीझूनाथ चौधरी भले ही आज शारीरिक रूप से उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, आदर्श और आशीर्वाद हर कदम पर मार्गदर्शन करते हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन और समाज के लिए स्वर्गीय रीझूनाथ चौधरी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम के समापन पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने स्वर्गीय रीझूनाथ चौधरी के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, जनहित और निःस्वार्थ जनसेवा के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धिनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पर्यावरण संयोजक रमेश कुमार सिंह, रामगढ़ जिला पेड़ प्रमुख युगेश्वर महतो, रामगढ़ पेड़ प्रमुख टोली सदस्य बीरबल नायक, रामगढ़ पेड़ प्रमुख टोली सदस्य जगदेव महतो,जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष रिद्धि राज,भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत, किशोर महतो, महेन्द्र महतो, अनिल राय, आजसू पार्टी केन्द्रीय सदस्य अशोक पाठक, आजसू पार्टी केन्द्रीय सदस्य विंदेश बेदिया, आजसू पार्टी वरिष्ठ नेता रघु महतो, आजसू पार्टी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरि रत्नम साहू, भदानीनगर मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार शौर्य, बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नुतन महतो, संतोष कुमार शर्मा , युवा भाजपा नेता रितिक चौधरी,सरस्वती देवी, अनिल सोनी, शक्ति सिंह,टिकेश्वर महतो, मिथलेश सिंह, उज्जवल सिंह, संतोष सिंह, राजेश पटेल, डब्ल्यू पांडे, विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव , बजरंग दल जिला सह संयोजक किशोर कुमार, विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष श्रवण कुमार, विश्व हिन्दू परिषद सदस्य सोनू कुमार, चन्दन कुमार, राहुल कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Leave a comment