रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

एकल अभियान, राँची चैप्टर समिति अध्यक्ष अंचल किंकर जी एवं रामगढ़ अंचल समिति उमेश राजगढ़िया जी , सुनील अग्रवाल जी, संभाग अभियान प्रमुख राजू कुमार पाण्डेय ने आज पतरातू संच में प्रवास कर बरतुवा, पारंगढ़, बरवाटोली एवं राजाबेड़ा के 4 एकल विद्यालयों का अध्ययन दर्शन एवं निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय आचार्यों एवं बच्चों से वार्ता की गई तथा ग्राम समिति के साथ विद्यालय के नियमित संचालन को लेकर चर्चा की गई।
पंचमुखी शिक्षा को सक्रिय कर गांव में आरोग्य, ग्राम विकास, स्वाभिमान जागरण और संस्कार की कार्य योजना पर विशेष चर्चा हुई।
प्रवास में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

इस अवसर पर ग्राम स्वाभिमान पर्व (1 अगस्त से जनवरी तक) के तहत सभी विद्यालयों को समुदाय भवन में प्रतिदिन 3 घंटे नियमित चलाने, ग्राम में सत्संग, हनुमान चालीसा, ग्राम परिक्रमा, जैविक खेती, गौ-पालन, तुलसी रोपण, वृक्षारोपण एवं मातृ-पितृ पूजन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सभी विद्यालयों में ग्राम समिति का बैठक किया गया। इस मौके पर विद्यालय ग्राम बरवा टोला में बच्चों द्वारा मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम शिव मंदिर प्रांगण में किया गया कार्यक्रम को देखकर ग्रामीणों ने कार्यक्रम को देख कर एकल अभियान के कार्यों को बहुत ही सराहनीय कार्य बोले इस मौके पर प्रवास में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे रांची चैप्टर अध्यक्ष अंचल किंकर, संभाग अभियान प्रमुख राजू पांडे , रामगढ़ अंचल समिति सचिव उमेश राजगढ़िया सक्रिय सदस्य सुनील अग्रवाल पतरातू महिला समिति सचिव अनीता जैन उपाध्यक्षया मालती गुप्ता भुरकुंडा संच प्रशिक्षक नागेश्वर महतो पतरातु संच प्रशिक्षिका शांति देवी ग्राम प्रमुख भगवान सिंह आचार्या पुष्पा देवी ,यशोदा देवी, लीलावती देवी, सुनीता देवी ग्रामवासी सुषमा देवी, मनवा देवी,अनीता देवी,उमा देवी,शकुंतला देवी,तारा देवी,चंद्रकांती देवी, तजो देवी,अनिता देवी,रीना देवी, पूजा देवी, बसन्ती देवी,सीता देवी,लीलावती देवी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे
Leave a comment